Friday, March 27, 2026
Homeमहाराष्ट्रराकांपा विद्यार्थी के मुंबई अध्यक्ष बने विभु घुगे

राकांपा विद्यार्थी के मुंबई अध्यक्ष बने विभु घुगे

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी लोकसभा ओर विधानसभा चुनाव की पार्श्वभूमी को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुंबई कार्यालय में मुंबई अध्यक्ष समीर भुजबल ने विभु राजू घुगे को एनसीपी विद्यार्थी का मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि विभु घुगे घाटकोपर के निवासी हैं और पूर्व नगरसेविका प्रतीक्षा घुगे, राजू घुगे के पुत्र हैं। पिछले दो-तीन साल से वह राकांपा के छात्र इकाई लिए काम कर रहे हैं। अजित पवार द्वारा राकांपा में अलग गुट बनाने और भाजपा शिंदे गुट की स्थापना के बाद, पूर्व नगरसेवक प्रतीक्षा घुगे और राजू घुगे भी अजित पवार की राकांपा में शामिल हो गए। विभु राजू घुगे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजनीति के अनुभव और पार्टी में तीन साल के काम को देखने के बाद मुझे नई जिम्मेदारी मिली है। जिसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा।इस अवसर पर महिला कार्याध्यक्ष आरती साल्वी, मनीषा तुपे, युवक अध्यक्ष सुनील गिरी, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, सुरेश भालेराव, अजय विखारे, ओबीसी सेल अध्यक्ष बबन मदने आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments