Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया की विभा कुमारी ने राष्ट्रीय महिला हॉकी में चमकाया नाम, उत्तर...

देवरिया की विभा कुमारी ने राष्ट्रीय महिला हॉकी में चमकाया नाम, उत्तर प्रदेश को दिलाया तीसरा स्थान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)— स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही विभा कुमारी ने 15वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता (1 से 12 अगस्त) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम को तृतीय स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई थी।

विभा कुमारी उत्तर प्रदेश की टीम में सेंटर हाफ के रूप में खेल रही थीं और उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती प्रदान की। उनके इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, देवरिया हॉकी के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी, प्रशिक्षक शकील अहमद, गिरीश सिंह, प्रवीण कुमार, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, लालू यादव, अवधेश यादव और विजय कुमार पाल समेत अनेक लोगों ने हार्दिक बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments