द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वर्गीय राजेश सिंह को दिग्गजों ने किया नमन

पुण्यतिथि पर स्कूली बच्चों को बैग, बाटल, टिफिन बॉक्स इत्यादि वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम गंगा देवरिया में स्वर्गीय राजेश सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद, खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, इंजीनियर सुधांशु सिंह, चंचल शाही, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह सिसोदिया, गौरव प्रताप सिंह, सुबोध यादव, अरविंद वर्मा, शेखर सिंह ने स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग, पानी बाटल, टिफिन बॉक्स इत्यादि का वितरण किया गयाl जिसमें प्राथमिक विद्यालय देवरिया गंगा, मंझरिया गंगा, कुनौला, सियरासाथा, जूनियर हाई स्कूल देवरिया गंगा के समस्त बच्चे शामिल रहे।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद ने कहा कि स्वर्गीय राजेश सिंह छात्र जीवन से ही संघर्षशील व जन सेवा की भावना को लेकर सदैव अग्रसर रहे जिनके न रहने से परिवार ही नहीं अपितु पूरे जनपद की अपूरणीय छति हैl
चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय राजेश सिंह राजनीतिक के पुरोधा व प्रखर वक्ता थेl जिनकी कमी सदैव राजनीतिक गलियारे में खलेगी।
इस दौरान मौजूद रहे नितिन सिंह, रजत सिंह, सक्षम सिंह, उज्जवल सिंह, अरविंद वर्मा, पतंजलि अग्रहरि, सार्थक सिंह, बबलू गुप्ता, मार्तंड सिंह कुक्कू, अब्दुल्ला खान, अंशुमान सिंह, अंकुर पाण्डेय, राकेश सिंह, महिपाल सिंह, अपूर्व सिंह सहित विभिन्न दलों के नेता स्वर्गीय राजेश सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निखिलेश सिंह ने की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

26 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

29 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

31 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

2 hours ago