भारतीय राजनीति के पुरोधा थे पंडित कमलापति त्रिपाठी – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने मनाया पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी भारतीय राजनीति के पुरोधा थे।वह मूल रूप से देवरिया जिले के पिंडी के निवासी थे, उनका परिवार बाद में वाराणसी में जाकर बस गया। वह कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, रेल मंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देश के विकास में अतुलनीय योगदान दिया। आजादी के लड़ाई में वह कई बार जेल भी गए। 1921 के असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लेने के साथ ही 1942 में जब आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए तो गिरफ्तार कर लिया गया, वह तीन साल तक जेल में रहे। वह हिंदी व संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे।रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पुणे में डीजल लोको शेड की शुरुआत की। आज उनके नीतियों व सिद्धांतो पर चल के राष्ट्र आगे बढ़ा है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,दीनानाथ भारती, नागेन्द्र शुक्ल, जयदीप त्रिपाठी, आनंददेव गिरि, समीर पांडेय, नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, ज्ञानेन्द्र मणि त्रिपाठी,भरत मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, राजन,बदरे आलम,अवधेश यादव, धर्मेन्द्र पांडेय, अब्दुल जब्बार, सोहन मिश्र, कमलेश मिश्र, टुन्नू,सुनील द्विवेदी, प्रेमलाल भारती,मिर्जा खुर्शीद, सच्चिदानंद मिश्र, शम्भू नाथ दीक्षित, विजय शंकर मिश्र, विजय बहादुर सिंह,मनोज मणि त्रिपाठी, शहनवाज जफर,रामप्रवेश सिंह, चुन्नु श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, वसीम अहमद आदि ने सम्बोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी गिरि व संचालन धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

14 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

14 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

14 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

14 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

14 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

14 hours ago