सत्य, अहिंसा, कोमलता, त्याग,
दया इंसान के सद्गुण कहलाते हैं,
गीता में वर्णित गुणों में यह सभी
मानव के दिव्य गुण माने जाते हैं।

ये दीर्घ जीवन के आधार प्रबल हैं,
इनका असर अन्य गुणों पर पड़ता है,
कोमलता, मृदुलता मानव के गुण
मानवीय सद्गुणों के ही संपोषक हैं।

कोमल स्वभाव का सहारा पाकर
इंसान प्राणिमात्र के प्रति ही नहीं,
वनस्पतियों व जड़ पदार्थों के प्रति
भी आत्मीय भाव प्राप्त कर लेता है।

चिंतनशीलता अद्भुत तब्दीली लाती है,
सब उसको अपना लगने लगता है,
उसका प्रेम भाव मन, वचन और क़र्म
से किसी का अहित न करने देता है।

सबका हितसाधन ध्येय बन जाता है,
समाज में परिवर्तन सुधार ले आता है,
आचरण की मृदुलता शत्रु को ही नहीं,
पशु पक्षी को भी आत्मीय बनाता है।

राग मेघ मल्हार से मेघ आगमन और
वर्षा, मृदुलता भाव के परिणाम ही हैं,
रोगियों की चिकित्सा में भी संगीत
व गायन से पूरा उपचार हो जाता है।

इसके विरुद्ध ईर्ष्या, द्वेष, छल-कपट
समाज व संसार में कटुता फैलाते हैं,
शत्रुता व नकारात्मकता व्याप्त कर,
इंसान परस्पर ही घातक हो जाते हैं।

मृदुलता कोमलता से सबके बीच
गहरा तादात्म्य स्थापित हो जाता है,
रामायण के पात्र श्रीराम जैसा ही,
जीवन जीना अति कोमल हो जाता है।

अति कोमल रघुबीर सुभाऊ।
जद्यपि अखिल लोक कर राऊ॥
मिलत कृपा तुम्ह पर प्रभु करिहीं।
उर अपराध न एकउ धरिहीं ॥

श्रीराम चंद्र का स्वभाव कोमलता व
मर्यादा का बहुत उत्तम उदाहरण है,
कठोरता नकारात्मकता के लक्षण
श्रीराम के जीवन में कहीं न दिखते हैं।

आदित्य समाज व संसार के लिए,
श्रीराम जैसा बनकर ही समाज को,
मृदुलता कोमलता भाव ज़रूरी हैं,
मानव को सही दिशा दशा देनी हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

12 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

12 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

12 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

12 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

12 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

13 hours ago