धर्मेंद्र ने पहली पंजाबी फ़िल्म के लिए सोनू बग्गड़ को दिया आशीर्वाद

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
बॉलीवुड के लेजेंड्र ऎक्टर धर्मेंद्र, रंजीत, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और अवतार गिल सहित कई हस्तियां सोनू बग्गड़ की पहली पंजाबी फ़िल्म “ट्रेवल एजेंट” के मुहूर्त पर हाजिर हुए और नवोदित अभिनेता को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। मुम्बई के सनी सुपर साउंड में निर्माता सतविंदर सिंह मथारू और लेखक निर्देशक बलजिंदर सिंह सिद्धू की फ़िल्म का शुभारम्भ हुआ।
विख्यात एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़ के पुत्र सोनू बग्गड़ इस फ़िल्म से बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। धर्मेंद्र उन्हें अपना भतीजा मानते हैं। धर्मेंद्र ने इस अवसर पर कहा कि मैं यहां सोनू बग्गड़ को उनकी फर्स्ट पिक्चर के लिए आशीर्वाद देने आया हूँ, मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। सोनू प्रतिभशाली हैं और पंजाबी फिल्म से शुरुआत कर रहे हैं। अगर इस फ़िल्म में मेरे लिए भी कोई रोल निकलता है तो मैं अवश्य करूंगा।”
बता दें कि सोनू बग्गड़ की पंजाबी फ़िल्म ट्रेवल एजेंट की कहानी इस विषय पर आधारित है कि पंजाब के काफी लोग विदेश काम करने के लिए चले जा रहे हैं, अपने माता पिता और परिवार एवं खेतीबाड़ी को छोड़कर विदेश में जाकर मेहनत करते हैं। फ़िल्म यही सन्देश देती है कि युवा अपने देश मे रहकर मातापिता की सेवा करें, खेती करें। इस फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही पंजाब और उत्तराखंड में की जाएगी।
गोविंद फिल्म्स क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले यह फ़िल्म यू. बी. एस. प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई जा रही है। पंजाबी फिल्म “ट्रैवल एजेंट” के संगीतकार गुरमीत सिंह, एक्शन मास्टर मोहन सिंह बग्गड़, डीओपी नजीब खान हैं।
फ़िल्म की स्टार कास्ट में सोनू बग्गड़, पूनम सूद, प्रभा ग्रेवाल, गग्गू गिल, शविंदर महल, विजय टंडन, अवतार गिल, जतिंदर कौर (रोज), रंजीत रियाज, नीटू पंधेर, परमजीत खनेजा, आर पी सिंह, जुगनू का नाम उल्लेखनीय है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

5 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

8 minutes ago

गढ़िया रंगीन के प्राथमिक विद्यालय के बाहर एक साल से खुला पड़ा टैंक बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

नालियों में भरा गंदा पानी और जमा कूड़े से पनप रही गंदगी शिकायतों के बावजूद…

14 minutes ago

आमजन को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले, यही सरकार की मंशा: ब्रजेश पाठक

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा इलाज का हाल; खराब एंबुलेंस बदलने और…

31 minutes ago

हादसे में जान गंवाने और दिव्यांग हुए नौ किसान परिवारों को मिला 45 लाख का आर्थिक संबल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्घटना में परिवार के मुखिया को खोने अथवा दिव्यांगता के कारण…

35 minutes ago

छठ पूजा के लिए घाटों पर तैयारीयों को लेकर नपा अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 8 नाव व 4 गोताखोर तैनात -श्वेता जायसवाल बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लोक…

46 minutes ago