छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति के लिए शासन द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा 30 सितंबर तक फाइनल प्रिंट निकालना होगा। हार्ड कॉपी एवं आवश्यक संलग्नकों सहित आवेदन पत्र विद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर तत्काल आवेदन कर लें। छात्रवृत्ति की धनराशि पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से छात्र-छात्राओं के आधार सीडेड एवं एनपीसीआई से मैप्ड बैंक खातों में भेजी जाती है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपने बैंक खाते को तत्काल एनपीसीआई से मैप कराने की अपील की, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ समय से मिल सके।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

37 minutes ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

41 minutes ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

44 minutes ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

1 hour ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

1 hour ago

नहर में कूदे दो छात्र, बचाई महिला की जान

तेज बहाव में जान की परवाह किए बिना उतरे कृष्णा-सद्दाम, डीएम ने प्रशस्ति पत्र व…

2 hours ago