बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, दिल्ली में सिर्फ BS-6 वाहनों की एंट्री की अनुमति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सख्ती करते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कल से राजधानी में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC/PUCC) वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दी जाएगी। यह जानकारी दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सरकार ने साफ किया है कि अब दिल्ली में केवल BS-6 मानक वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यह कदम राजधानी की बिगड़ती हवा को सुधारने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पेट्रोल पंपों को जारी हुए सख्त निर्देश

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली के सभी पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों से निकलने वाला टेल-पाइप उत्सर्जन नियंत्रित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों के पालन में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

BS-4 और पुराने वाहनों पर लगेगा प्रतिबंध

सरकार के अनुसार, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और BS-4 से कम मानक वाले वाहनों को ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू होने की स्थिति में राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा ग्रैप-4 के दौरान निर्माण सामग्री ढोने वाले किसी भी वाहन की दिल्ली में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

ये भी पढ़ें – प्रदेश में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब प्रदूषण और वन विभाग सहित 4 एनओसी से मिली राहत

ANPR सिस्टम से होगी निगरानी, जांच अभियान तेज

नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) सिस्टम और जमीनी स्तर पर विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे।
पर्यावरण मंत्री ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपना PUC प्रमाणपत्र बनवा लें, ताकि ईंधन भरवाने या यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।

AQI में सुधार का दावा

सरकार के प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि मौजूदा कार्यकाल के दौरान 10 में से 8 महीनों में औसत AQI में गिरावट दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि नवंबर जैसे गंभीर महीने में भी औसत AQI पिछले वर्षों की तुलना में करीब 20 अंक बेहतर रहा है।

ये भी पढ़ें – ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें! पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में कोहरा; दिल्ली-NCR में गिरा पारा

इंडस्ट्री, DG सेट और निर्माण गतिविधियों पर कार्रवाई

प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों, DG सेट और निर्माण गतिविधियों पर भी सख्ती की जा रही है।
अब तक 2,000 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके हैं और 9.21 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेनल्टी लगाई गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

24 seconds ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

4 hours ago

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का पलटवार, राहुल गांधी पर हमला

US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले– भारत को सबसे अच्छी शर्तें…

4 hours ago

WPL 2026 Eliminator Match Result: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया

WPL 2026 Eliminator Match Result: वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में…

4 hours ago

प्राचीन भारतीय अभिलेख और मुद्राएं इतिहास लेखन की रीढ़: प्रो. विपुला दुबे

प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं मुद्राएं-अभिरुचि कार्यशाला: राष्ट्रीय व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

गणेश जी की यह कथा हर युवा को क्यों पढ़नी चाहिए?

प्रस्तावनाएपिसोड 11 में हमने सीखा कि धैर्य ही सच्ची विजय का आधार है।अब एपिसोड 12…

7 hours ago