रांची के रंगोली बाजार में फर्जी अधिकारी का भंडाफोड़, महिला हिरासत में

रांची (राष्ट्र की परम्परा)।राजधानी रांची के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र रंगोली स्वीट बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला खुद को जांच अधिकारी बताकर दुकानदारों को डराने-धमकाने लगी। महिला ने लाइसेंस जांच के नाम पर दुकानों में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर तोड़फोड़ तक की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें –जिसका कोई नही उसका है विधिक सेवा प्राधिकरण-अपर जिला जज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला लगातार दुकानदारों पर दबाव बना रही थी कि अगर उसके निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो वह कड़ी कार्रवाई कराएगी। इसी बीच समाजसेवी कुमुद झा ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल हस्तक्षेप किया। उन्होंने न केवल महिला से सख्ती से पूछताछ की, बल्कि स्थानीय लोगों की मदद से उसे काबू में कर थाना पहुंचाया।

ये भी पढ़ें –ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें! पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में कोहरा; दिल्ली-NCR में गिरा पारा

थाने ले जाते समय महिला ने खुद को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए पागलपन का नाटक भी किया, लेकिन समाजसेवी कुमुद झा ने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं व्यापारियों में भय का माहौल पैदा करती हैं और प्रशासन की छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

ये भी पढ़ें –प्रदेश में पेट्रोल पंप खोलना हुआ आसान, अब प्रदूषण और वन विभाग सहित 4 एनओसी से मिली राहत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के पास से कोई वैध पहचान पत्र या अधिकृत दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि महिला अकेले इस तरह की हरकत कर रही थी या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय दुकानदारों ने समाजसेवी कुमुद झा की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। प्रशासन से मांग की गई है कि बाजार क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी और अवैध वसूली पर रोक लग सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

21 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago