Categories: BusinessNewsbeat

सोना 1700 रुपये टूटा, 1,35,900 रुपये पर पहुंचा; चांदी की कीमतों में भी आई गिरावट

चार दिन की रिकॉर्ड तेजी के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोना 1,700 रुपये टूटकर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना।

चार सत्रों की तेजी के बाद टूटा सोना

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 4,000 रुपये की तेजी के साथ 1,37,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इससे पहले लगातार चार कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में करीब 6,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च – कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें दबाव में रहीं और पीली धातु 4,275 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर की ओर फिसल गई।

रुपये की कमजोरी से नुकसान सीमित

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी जरूर आई, लेकिन भारतीय रुपये की कमजोरी ने गिरावट को काफी हद तक सीमित कर दिया। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास बना रहा, जिससे घरेलू कीमतों को कुछ सहारा मिला।

चांदी भी 1000 रुपये सस्ती

स्थानीय बुलियन बाजार में चांदी की कीमतों में भी 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। चांदी अब 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई है। हालांकि इससे पहले चांदी 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर स्थिर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत में पांच दिनों की तेजी का सिलसिला टूट गया और यह 27.80 डॉलर या 0.65% गिरकर 4,277.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
वहीं हाजिर चांदी की कीमत 1.07 डॉलर या 1.67% गिरकर 63.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

अमेरिकी आंकड़ों पर निवेशकों की नजर

विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़े, खासकर नॉन-फार्म पेरोल (NFP) रिपोर्ट से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की भविष्य की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत दे सकते हैं, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है।

Karan Pandey

Recent Posts

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 minutes ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

8 minutes ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

1 hour ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

1 hour ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

1 hour ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

1 hour ago