शाकाहारी, नशा मुक्ति, गौ रक्षक रैली निकली

जीवो पर दया और शाकाहारी बनने का दिया संदेश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था बाबा जय गुरुदेव नगर उज्जैन के संत बाबा उमाकांत महाराज के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय सोनपती देवी महिला पीजी कॉलेज से जय गुरुदेव के अनुयायियों ने शाकाहारी नशा मुक्ति गौ रक्षक रैली का आयोजन कर महराजगंज में शाकाहारी बने और जीवो पर दया करते हुए उनकी सुरक्षा किए जाने का संदेश दिया गया। बाबा जय गुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत महराज उज्जैन वाले के आह्वान पर पूरे भारत में यह रैली सोनपती देवी पीजी कॉलेज से निकलकर मुख्य चौराहा होते हुए उद्योग चौराहा पहुंचा और वहां से अंबेडकर नगर होते हुए मऊ पकड़ में समाप्त हुआ।
बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों के इस रैली में हजारों लोग शामिल रहे, सोनपती देवी महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा जय गुरुदेव के परम शिष्य जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक जय गुरुदेव संगत के जिला सचेतक डॉ बलराम भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि संतो के चरण में योगफल मिलता है संत वाणी से पूरा वातावरण गुंजायमान हो जाता है। संतो के आशीर्वाद से सभी को परम लक्ष्य की प्राप्ति हो जाती है और बाबा जय गुरुदेव ने शाकाहारी बने और जीव पर दया करने का जो संदेश दिया है उस संदेश के चलते उनके संगत के लोग पूरे देश में लोगों को शाकाहारी बनने की तरफ आगे ले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में यह अभियान मंडलों में बटे हुए जय गुरुदेव के अनुयायियों द्वारा निकाला जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज में शाकाहार का प्रचार प्रसार एवं सभी जीवो के प्रति दया का भाव, समाज में व्याप्त कुरीतियों से समाज को मुक्त करने का संकल्प है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ बलराम भट्ट, राजस्थान के अनुयाई हरिराम मित्तल,जय गुरुदेव संगत के महराजगंज के अध्यक्ष रामाज्ञा वर्मा, महामंत्री छेदी चौधरी, कोषाध्यक्ष जगदीश चौधरी, त्रिभुवन वर्मा, किशुन, श्रीकांत,सूर्यबली, बैजनाथ वर्मा,सुशील सिंह, विजय बहादुर शर्मा, मदन पांडेय,मेवा लाल चौहान, रामाश्रय निषाद, योगेंद्र पासवान, लक्ष्मण गौंड़, रामचंद्र विश्वकर्मा, दालसिंगार यादव, देवनारायण वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

13 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

13 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

13 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

13 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

14 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

14 hours ago