आजीविका मिशन की महिलाओं को बांटे गए सब्जियों के बीज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मोतीपुर में आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सब्जियों के बीज बांटे गए जिससे महिलाएं सब्जी उत्पादन कर आत्म निर्भर बनेगी और अपनी आर्थिक मजबूती भी बनाएंगी। जिला उद्यान प्रभारी रश्मिया शर्मा के द्वारा निशुल्क बीज महिलाओं के लिए उपलब्ध कराया गया। विकासखंड मिहीपुरवा के ग्राम मधवापुर में ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक आयोजित की गई । जिसमें सहारा महिला संकुल समिति की महिलाएं शामिल हुई। बैठक में टीआरआईएफ संस्था के पदाधिकारियों ने उद्यान विभाग की ओर से प्रभारी रश्मिया शर्मा की ओर से उपलब्ध कराए गए बीज 60 महिलाओं को टमाटर ,प्याज ,गोभी लौकी , सहित कई अन्य प्रजातियों के बीज बांटे गए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे महिलाओं की रसोई स्वादिष्ट होगी और उन्हें सब्जी के लिए आत्मनिर्भर बनने में आसानी होगी। इसके साथ ही महिलाएं सब्जी बेच कर भी अपनी आमदनी बढ़ाएंगी । इस अवसर पर मंजू देवी, संजू देवी, रामावती देवी, संगीता, कोऑर्डिनेटर फैज खान, सत्येंद्र कुमार भारती ,प्रेरक सोनम राजेश कुमार सीमा देवी राहुल पुष्पा सहित काफी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रही ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

11 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

11 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago