Thursday, February 19, 2026
Homeमहाराष्ट्रवीर सोलंकी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

वीर सोलंकी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
इंटरनेशनल इंडो-यू कराटे डू फेडरेशन अकादमी के वीर गिरीश सोलंकी ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप, दुबई बुडोकन कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और स्वर्ण पदक जीते। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में केंट कॉलेज स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित किया गया था। दुनिया के 16 देशों जैसे भारत, यूएई, कजाकिस्तान, चीन, जापान, फिलीपींस, ओमान, कुवैत, सऊदी अरब, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, भूटान, यूके और ऑस्ट्रेलिया से कुल 828 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस इंटरनेशनल कराटे बुडोकन टूर्नामेंट में वीर सोलंकी ने काटा और कूमिते में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने काटा में रजत और कुमिते में स्वर्ण पदक जीता। वीर सोलंकी को कोच ब्राझ शेख द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कराटे बुडोकन कप 2024 , 28 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया था। वीर सोलंकी विक्रोली पश्चिम के सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ रहे हैं। कराटे प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने पर वीर की हर तरफ सराहना हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments