वीर सावरकर शाखा ने आयोजित किया समरसता भोज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वीर सावरकर शाखा ने शेखदहीर मां काली माता मन्दिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रचारक दीनानाथ रहे व अध्यक्षता घनश्याम वाजपेई व बलवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक दीनानाथ ने कहा कि खिचड़ी पर्व को हम लोग समरसता भोज के रूप में आयोजित करते हैं जिसमें जाति पंथ से ऊपर उठकर लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं इससे हिन्दू समाज समरस और मजबूत बनता है । उन्होंने ने कहा कि विश्व धर्म सम्मेलन में पहली बार स्वामी विवेकानंद ने भारत और भारत के संस्कृति के विषय में बोलकर अमेरिका वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने संबोधन में अमेरिका वासियों को भाई बहन कहकर संबोधित किया जिस पर सभा के पंडाल में काफी देर तक तालियां बजती रही इसलिए हमारे युवाओं को स्वामी विवेकानंद का अनुसरण करना चाहिए। ज़िला प्रचारक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज समाज और देश को जोड़ने के लिए कार्य कर रहा जिसका परिणाम अब दिखाई भी दे रहा है।कार्यक्रम में नगर प्रचारक आशुतोष, अखिलेश सिंह, कमलेश यादव, शेखर सिंह दिलीप सिंह, शुभम तिवारी, सुधांशु सिंह,आकाश शुक्ल हनुमान ,अरूणवीर, घनश्याम अवस्थी, अमरनाथ मिश्र, प्रमोद सिंह चौहान,संजय सिंह, अनंतराम, अभिषेक निषाद,पुण्डरीक पाण्डेय, चंद्रप्रताप सिंह, योगेन्द्र तिवारी, सतीश कुमार पाण्डेय, एकता जायसवाल,रमेश जायसवाल,तरूणवीर अर्पित मिश्र,चन्ने यादव,रोशन यादव, रामचंद्र मिश्र, डॉ रामनरेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला पर्यावरण संयोजक डॉ देवेन्द्र ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

6 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

7 hours ago

सीएम मॉडल स्कूल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खटौली में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय…

7 hours ago

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

7 hours ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

7 hours ago