मनाया गया वीर महाराणा प्रताप जयंती सहित कुल मुख्य बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान का जन्मदिन: चंद्र प्रताप सिंह

भाटपार रानी /देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा
) भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित बनकटा विकास खण्ड क्षेत्र के रतसिया कोठी में स्थित श्री बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान व बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त सभागार में भारत के वीर पुत्र वीर महाराणा प्रताप व देवरिया जिले के यूपी बिहार सीमा स्थित यूपी के आखरी छोर पर निरंतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आमजन गांव गरीब के बच्चों को उपलब्ध कराने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने वाले विद्यालय परिवार श्री बबन सिंह शिक्षण संस्थान के कुल मुख्य देवरिया जिले के लाल तथा संस्थान के कुल मुख्य राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा दो-दो बार सम्मानित तेज प्रताप सिंह का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा मनाया गया जिसमें नर्सरी प्लेवे के बच्चों द्वारा हस्त निर्मित मनोहारी पेंटिग भेंट की गई।
वहीं प्राप्त समाचार के मुताबिक कार्यक्रम में सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई इस बीच कुल मुख्य द्वारा अपने परिजन सहित केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वहीं सभा को संबोधित कर सांसद द्वारा कुल मुख्य तेज प्रताप सिंह के त्याग,समर्पण व उनके अनेक उपलब्धियों, पर प्रकाश डाला गया साथ ही उन्हें दीर्घायु होने की अपनी शुभकामनाएं दी गई। सभा को संबोधित कर मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज प्रबंधक एवं भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह द्वारा कुल मुख्य को जन्मदिन की अपनी शुभकामनाएं दी गई। कुल मुख्य द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों व छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया गया। संस्थान के प्रबंधक डॉ भानु प्रताप सिंह व संस्थान के निदेशक एवं पत्रकार तथा पत्रकार संघ के राष्ट्रीय प्रभारी चंद्रप्रताप सिंह के साथ पूरे परिवार ने कार्यक्रम में आए हुए समस्त अतिथियों का सम्मान करते हुए आगतों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। जन्मदिन के इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार से संस्थान के प्राचार्य राकेश रंजन , भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, अमित शाही , मंटू पटेल , संतोष पटेल , साधु सिंह, अमित पवार सिंह, बबलू सिंह, संतोष सिंह , अजीत सिंह उर्फ पिंटू सिंह , श्रीनिवास यादव , टाइगर यादव तथा छात्र छात्राएं , अध्यापक वृन्द आदि उपस्थित थे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

12 seconds ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

4 minutes ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

9 minutes ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

11 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

14 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

14 hours ago