साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है वीर बाल दिवस

वीर बाल दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यालय में जिला संगोष्ठी संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वीर बाल दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी, कार्यालय में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम, जिला प्रभारी व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर की थी। हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। श्री गौतम ने बताया कि वजीर खान ने गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। आज उसी स्थान को फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिवस देश के वीर और साहसी इतिहास की सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारे युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि मुगल शासकों ने सनातन धर्म को समाप्त करने के कई प्रयास किए। लेकिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपनी चारों संतानें बलिदान कर सनातन संस्कृति को बचाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों पुत्रों की शहादत को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उन्होंने साहिबजादों के बलिदान को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह उनकी आस्था और साहस का प्रतीक है। छात्रों को अपने इतिहास से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वीर साहिबजादो के चित्र पर पुष्पार्चन से हुई। संचालन दीपू सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र, सहसंयोजक गौरव निषाद, अशोक यादव,महामंत्री गणेश पांडेय, दीपू सिंह, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, सरदार सतविंदर पाल सिंह जज्जी, अरुण गुप्ता, संतलाल मौर्य, किरण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टीजनों सहित गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

6 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

11 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

11 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

11 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

11 hours ago