Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवासुदेव फाउंडेशन सेवालय का हुआ उद्घाटन

वासुदेव फाउंडेशन सेवालय का हुआ उद्घाटन

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जाति धर्म भाषा राजनीति से दूर हटकर पुण्य कार्य करने वाली संस्था श्रीवासुदेव फाउंडेशन की तरफ से मुफ्त सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र तथा सेवालाय का उद्घाटन, कैलावर ग्राम सभा रामदयाल गंज जौनपुर में संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि के रूप में चौधरी हीरालाल यादव,प्रतीक हॉस्पिटल मड़ियाहूं के डायरेक्टर डॉक्टर मंगलेश यादव,संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला सचिव रितेश बारी, पदाधिकारी रवि यदुवंशी,सोहन यादव,अखिलेश यादव ,शिवम सिंह,संजीव निषाद गोलू यादव शैलेश यादव मुन्ना यादव पंकज यादव उपस्थित रहे।
आयोजक मड़ियाहूं विधान सभा अध्यक्ष अवधेश यादव,उपाध्यक्ष जे पी यादव,पदाधिकारी रमेश यादव, अवधेश पाल शिक्षक ,नीरज सिंह,दीपक यादव निषाद,राम आसरे सहित सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष योगदान रहा। सभी का आभार विधान सभा अध्यक्ष तथा आयोजक अवधेश यादव ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments