Categories: Uncategorized

भू-माफियाओं से परेशान वशिष्ठ मिश्र ने लगाई मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

फर्जी मुआहिदा कर जमीन हड़पना चाहते हैं भू माफिया, जान से मारने की दे रहे हैं धमकी

मौन साधे है प्रशासन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में लगभग डेढ़ साल पहले जमीनी विवाद को लेकर हुए नरसंहार के बाद भी जिला प्रशासन भूमाफियाओं पर नकेल लगाने विफल साबित ही रहा है । प्रशासन की कमजोरी का नतीजा है कि माफिया गिरोह बनाकर लोगों की कीमती जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा कर रहे हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के
ग्राम पिपरपाती का है। जहां भूमाफियाओं द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर वशिष्ठ मिश्र की जमीन न केवल हड़पने की कोशिश में है बल्कि विरोध करने पर वशिष्ठ मिश्र एवं उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। ‌ पीड़ित की मानें तो इस बात की शिकायत उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से लगाएत मुख्यमंत्री तक की है। मगर अभी तक उनको कहीं से न्याय नहीं मिला है। इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर के पिपरपाती निवासी वशिष्ठ मिश्र पुत्र स्व चंद्रिका मिश्र ने कहा कि पीपरपाती गांव में स्थित आराजी नंबर 354, रकबा 0.2490 भूमि हमें वरासत में प्राप्त हुई हैं। जिसे लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसका मामला उच्च न्यालय में विचाराधीन है और जमीन पर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी है। मगर मुकदमे को छुपा कर कुछ दबंग किस्म के लोग भू माफियाओं के साथ मिलकर इस जमीन का मुआहिदा कर दिया। और अब फर्जी तरीके से उसे कब्जा करने की तैयारी में लगे हैं। जबकि उस जमीन का मालिकाना हक उन लोगों के पास नहीं है। मिश्र ने यह भी कहा कि विरोध करने पर यह भूमाफिया हमारे परिवार के साथ फतेहपुर कांड दोहराने की बार-बार धमकी देते हैं।

वशिष्ठ मित्र ने पत्रकारों को बताया कि कि उन्हें दीवानी के वाद संख्या 747/66 में न्यायालय से जीत भी मिली थी। मगर यह लोग कानून और न्यायालय के आदेश को दरकिनार करके हमारी जमीन को जबरिया हड़पना चाहते हैं। वशिष्ठ मिश्र ने यह भी कहा कि यह लोग काफी दबंग और गोलबंद किस्म के आदमी हैं हमारे वह हमारे परिवार के लोगों को फतेहपुर कांड की तरह जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं । इस बात को लेकर मैंने प्रशासन को अवगत भी कर दिया है। मगर प्रशासन द्वारा दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसका नतीजा है कि उन लोगों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है तथा कहा है कि अगर मेरे व मेरे परिजनों के साथ कोई अनहोनी घटना होती है तो उसका जम्मेदार जिला प्रशासन एवं यह भूमाफिया लोग ही होंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

1 hour ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

13 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

15 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

15 hours ago