सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।प्रभारी निरीक्षक तेज जगन्नाथ सिंह का अपराध शाखा पर स्थानांतरण हो गया उन्हें कोतवाली मे पुलिस कर्मियों के ऐलावा अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। रविवार को आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम मे कुछ लोगों ने तेज जगन्नाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सात माह के अल्प कार्यकाल मे मृदु व्यवहार ,ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की मिशाल पेश किया है।उन्होंने अपनी कार्यशैली मे आमजन मे पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाया ।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने उन्हें पुलिस स्टाफ व आमजन से मिले सहयोग के लिए आभार जताया ।इस दौरान कोतवाली पर तैनात सभी सिपाहियों व उपनिरीक्षकों ने मिठाई व उपहार देकर सम्मानित किया और उनके लंबे आयु की कामना की।अपने अल्प कार्यकाल मे उन्होंने बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी जिसमें नगर मे उत्पाद मचाने वाले कुछ मनबढ़ो पर उनकी खास पैनी नजर थी और उनके द्वारा विवाद करने पर उन्हें सही करने का काम किया जिससे आज नगर मे घूम रहे दो दर्जनों से अधिक मनबढ़ शांति से व्यापार मे जुट गए वही कुछ ने शहर छोड़ बाहर कमाने चले गए।जिससे क्राइम के भी ग्राफ मे कमी देखने को मिली।
फोटो इंटरनेट नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के…
फोटो इंटरनेट दिल्ली में भव्य जश्न, 7 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला नई…
फोटो goo मायावती का बड़ा यू-टर्न: आकाश आनंद की फिर हुई BSP में वापसी, दोबारा…
Ai निर्मित दुर्गा पूजा-दशहरा 2026 को लेकर बड़ा अलर्ट! पूरे राज्य में DJ पर पूर्ण…
आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…
गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…