Categories: Uncategorized

चोरी की बाईक के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सुरौली/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया दक्षिणी सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बरहज/रुद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सुरौली के पुलिस ने रविवार को, मुखबिर की सूचना पर फुलवरिया करन बेलडाड़ पेट्रोल टंकी के पास से एक ई-रिक्शा वाहन पर दो कटी हुई मोटरसाइकिले एचएफ डीलक्स वाहन सं0 UP 52 AQ 5056 व .चेचिस नम्बर MD625MF58A1C27951 व एक साबूत मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर 84D16C24198 के साथ 03 अभियुक्तों क्रमशः सुन्दर पुत्र जयकुमार प्रसाद निवासी भटजमुआंव थाना सुरौली जनपद देवरिया, नितेश गौंड़ पुत्र उमेश गौंड़ निवासी नगउर थाना सुरौली जनपद देवरिया तथा मोहित कुमार पुत्र रामानन्द प्रसाद निवासी भटजमुआंव थाना सुरौली जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया । पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्तों से पूंछताछ के दौरान उनके पास से 04 और मोटरसाकिलों जिसमे होन्डा साइन वाहन संख्या UP 53 BK 2744, पैशन प्लस वाहन संख्या UP 52 Z 3077, बजाज प्लेटिना वाहन संख्या UP 52 S 4569 तथा स्पेलण्डर वाहन सं0 UP 52 BM 6965 बरामद किया गया। अभियुक्तों कर विरुद्ध थाना स्थानीय पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस टीम को गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि ये सभी मोटरसाइकिले चोरी की हैं । जिन्हें हम लोगों द्वारा जनपद के अलग-अलग जगहों से चुराया गया है । हम लोग मिलकर अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उसे औने-पौने दामों पर बेच देते हैं ।
बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में जांच से पाया गया कि मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स वाहन सं0 UP 52 AQ 5056 के सम्बन्ध में थाना सुरौली पर मु0अ0सं0 75/25 धारा 303(2) बीएनएस व 179(1) एमवी एक्ट तथा मोटरसाइकिल स्पेलण्डर वाहन सं0 UP 52 BM 6965 के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 239/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है तथा शेष मोटरसाकिलों के सम्बन्ध में जांच की जा रही है । इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी से थाना कोतवाली व थाना सुरौली पर पंजीकृत 01-01 मुकदमों का सफल अनावरण भी किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

दिल्ली में रिश्वत का बड़ा खेल बेनकाब! 6 लाख की डील के बीच सीबीआई का छापा, कांस्टेबल-वकील गिरफ्तार

फोटो इंटरनेट नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिश्वतखोरी के…

7 hours ago

मोदी के 25 साल का जश्न: दिल्ली में 7 से 10 अक्टूबर तक होंगे बड़े आयोजन, अमित शाह भी संभालेंगे मोर्चा

फोटो इंटरनेट दिल्ली में भव्य जश्न, 7 अक्टूबर से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला नई…

7 hours ago

तीन विशेष सचिवों ने योजनाओं की जमीनी प्रगति का लिया जायजा

आकांक्षात्मक ब्लॉकों में योजनाओं की प्रगति परखी, डाटा मिसमैच पर विशेष सचिव ने दिया सुधार…

10 hours ago

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ अभियान के तहत सपा का पैदल मार्च

गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का लिया…

10 hours ago