बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष में 15 से 26 नवम्बर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

भारत सरकार जारी करेगी 150 रुपए का स्मारक सिक्का

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 15 नवम्बर 2024 से 26 नवम्बर तक राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा केे जन्म दिवस को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवम्बर को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के रुप में घोषित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चौथे जनजातीय गौरव दिवस 2024 का आयोजन भव्य रुप से किया जाना है। जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा और अन्य आदिवासी स्वतंन्त्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और विभिन्न आदिवासी समुदायों की विविध सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत को सुरक्षित एवं संरक्षित रखे जाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा-सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जनजातियों की शिक्षा स्वास्थ्य एव स्वालम्बन के मुद्दों पर गोष्ठी, कार्यशाला, सेमिनार तथा जनजातियों के विकास हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार एवं भगवान बिरसा गुण्डा के जीवनवृत्त जैसे विषयों पर निबन्ध लेखन, पोस्टर मेकिंग जनजाति पारंपरिक नृत्य, लघु नाटिका, गीत- कविता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सेमिनार आदि कार्यक्रम का आयोजन राज्य, जनपद, विकास खण्ड, ग्राम स्तर, समस्त विद्यालयों पर कराया जाना अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती दिनांक 15 नवम्बर 2024 को ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अवसर पर 15 नवम्बर से 26 नवम्बर तक उपरोक्तानुसार कार्यक्रमों के आयोजन कराने तथा कार्यक्रम सम्बन्धी फोटोग्राफ व वीडियों जिला समाज कल्याण अधिकारी संत कबीर नगर को उपलब्ध कराने के साथ ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के अन्तिम दिन जिला मुख्यालय पर भी पूर्वान्ह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले झारखंड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भारत सरकार ₹150 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

21 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

21 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago