जी एम एकेडमी में मतदाता जागरूकता पर हुए विविध कार्यक्रम

लोकतंत्र की रक्षा के लिए जाति, धर्म, क्षेत्र, समुदाय से ऊपर उठकर करें मतदान

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे विद्यालय के आठवीं से बारहवीं के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चो ने मतदाता जागरूकता पर अत्याकर्षक रंगोली, बहुत सुंदर मेहंदी, विचारपरक निबंध, अनेकों प्रकार के मनमोहक स्लोगन एवं पेंटिंग प्रस्तुत किए। सलेमपुर के उपजिलाधिकारी गिरीश झाँ ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी छात्र छात्राओं, अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को मतदाता के प्रभाव, एवं राष्ट्र में मतों का महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए निष्पक्ष एवं जाति, धर्म, वर्ग, संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर मतदान करने की सपथ दिलाई। तहसीलदार अलका सिंह ने मतदान के महत्त्व पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डाला। खंड शिक्षा अधिकारी आर पी राम ने एक एक मत के महत्व पर अपना स्पष्टीकरण व्यक्त किया। नायब तहसीलदार गोपाल जी ने एवं स्वीप नोडल चंदन गुप्ता ने सभी बच्चों को लोकतंत्र का महत्व समझते हुए अधिकतम मतदान की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुन्ना कुमार चौहान, निधि द्विवेदी, दिलीप सिंह, श्वेता राज, धर्मेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, पी एच मिश्र, राकेश मिश्र आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग बहुत ही सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम का संचालन संस्कृत अध्यापक डॉ. त्रिपुरारी मिश्र ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

8 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

11 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

11 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

11 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

11 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

11 hours ago