कर्ज माफी के लिए पत्नी को दिखा दिया मृत

पत्नी को नदी घाट पर लिटा कर बाकायदा खिंचवाया फोटो

सहजनवां/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कर्ज माफ कराने के लिए एक युवक ने अपनी जिंदा पत्नी को ही मृत दिखा दिया। नदी के किनारे बकायदे पत्नी को शव की तरह लिटाकर फोटो खींचने के बाद धारा में प्रवाहित करने का दावा किया और फिर प्रधान के घर मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को पहुंच गया। शक होने पर प्रधान ने जांच कराई तो पता चला कि युवक ने यह सब ड्रामा पत्नी के नाम लिया गया सात लाख का लोन माफ कराने के लिए किया है। कई माइक्रो फाइनेंस कम्पनियों से उसने पत्नी के नाम से लोन लिया है। जब उसकी पत्नी की मौत हो जाती तो यह लोन माफ हो जाता, हालांकि इसके लिए उन्हें महिला का मृत प्रमाणपत्र लगाना पड़ता।
सहजनवा तहसील क्षेत्र में यह अजब-गजब मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए मृत साबित करने का प्रयास किया। उसने पत्नी की इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत होने की कहानी गढ़ी। इतना ही नहीं, उसने बाकायदे नदी के घाट पर पत्नी को लिटाकर उस पर कफन डालने के बाद फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया।
जिस दिन उसने पत्नी की मौत और उसे नदी में प्रवाहित करने की सूचना दी, उसी रात को प्रधान के घर पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच गया। प्रधान ने जब गांव में पता किया तो ग्रामीणों ने बताया कि पत्नी की मौत की सूचना तो उसने दी है लेकिन उसके बाद का कोई कर्मकांड नहीं कर रहा है। इसपर प्रधान को शक हुआ उन्होंने अपने स्तर जांच शुरू की, जांच के दौरान युवक की पत्नी मायके में जिन्दा हाल में मिली। उसे बुलाकर प्रधान प्रतिनिधि गांव ले आये। महिला को जिन्दा देख गांव के लोग हैरान हो गए। उधर, अपनी पोल खुलने के बाद आरोपी युवक घर से भाग गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करें, भारत पशुधन ऐप पर रोजाना अपडेट हो डाटा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पशुपालन विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने…

5 minutes ago

विद्यालय खुला, लेकिन पढ़ाई के लिए नहीं पहुंचे बच्चे, कनैला में वैकल्पिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। गड़वार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कनैला में विद्यालय तो निर्धारित समय…

9 minutes ago

चार महीने में दो बार क्षतिग्रस्त हुआ उग्रसेन सेतु, अब नए पुल की मांग तेज

मरम्मत के बावजूद आवागमन बना खतरा, सपा नेता विजय रावत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन…

13 minutes ago

खोराबार में 67 कुंतल अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। खोराबार थाना क्षेत्र में अवैध पटाखों के भंडारण और कारोबार के…

17 minutes ago

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मान, थाना प्रभारी राकेश कुमार और उपनिरीक्षक अजय कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

चौरसिया हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट…

23 minutes ago

शिवमंदिर के सरोवर में उतराता मिला मजदूर का शव, गांव में मची सनसनी

सुबह दर्शन करने पहुंची महिला की नजर पड़ी तो खुला मामला, यज्ञ मंडप में रात…

28 minutes ago