Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedपृथ्वी दिवस पर इको क्लब व बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया...

पृथ्वी दिवस पर इको क्लब व बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा किया गया विभिन्न गति विधियों का आयोजन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यालय में गठित इको क्लब एवम सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न गति विधियों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने चित्रकला व निबंध सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इनमें ‘पृथ्वी हमारा घर है’ ,’प्लास्टिक को ना कहें, प्रकृति को हां कहें’, ‘एक पेड़ लगाओ एक भविष्य बनाओ’ जैसे संदेश शामिल थे।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशरफ अली खान हरित सहायक हरे राम प्रजापति,हरित शिक्षिका हेना वारसी,वीरेंद्र मिश्रा,रोशन आरा खातून, सत्येंद्र कुमार यादव,अनुराधा मद्धेशिया के देख रेख में पर्यावरण संरक्षण हेतु बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया।
वही प्रधानाध्यापक अशरफ अली खान ने पृथ्वी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला।धरती बचाओ,जीवन बचाओ का संदेश दिया।छात्र छात्राओं को प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान इको क्लब में चयनित छात्र-छात्राएं कुमारी रेनू,रोशनी कुमारी,दीपक कुमार,धीरज, कृष्णा,शालू आदि ने प्रतिभा किया।इस मौके पर आरती देवी,प्रभावती,रिंकुश मिश्रा,मनोज प्रसाद,मेराज अहमद,रामबिलास,पवन गुप्ता, चंचल ठाकुर,सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments