बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत उपकेंद्र बरहज ग्रामीण पर सोमवार की देर रात 11 बजे के लगभग चार पांच की संख्या में पहुँचे युवकों ने विद्युत आपूर्ति नहीं होने की बात तैनात एक कर्मी से पूछा, उसके बाद युवकों ने उपकेंद्र पर तोड़फोड़ शुरू कर दिया तोड़फोड़ से बरहज ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। विभाग द्वारा मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार की देर रात 133 केवी विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण बरहज जयनगर पर कुछ युवक पहुंचे और वहां परिचालक विजय प्रताप यादव निवासी धर्मपुर बिन टोलिया बिशनपुर जनपद मऊ से विद्युत सप्लाई नहीं होने का कारण पूछा। परिचालक ने 132 विद्युत उपकेंद्र देवरिया से सप्लाई बाधित होने की बात कही, जिसके बाद युवक अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और विभागीय मोबाइल तोड़ दिए तथा उपकेंद्र का लॉगबुक फाड़ दिए और तो और 133 केवीए ब्रेकर में लगा लिवर भी तोड़ दिए। जिसकी वजह से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र देवरिया से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिससे बरहज ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। परिचालक विजय प्रताप यादव, अवर अभियंता उपखंड अधिकारी ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…