Categories: Uncategorized

नहीं हट पा रहा पोखरी की जमीन से अवैध कब्जा, 8 वर्षों से दौड़ रहे पीड़ित

भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)।
नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक पोखरी गाटा संख्या 25 वर्षों से अवैध कब्जे का शिकार बनी हुई है। पोखरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए तहसील दिवस, मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल, जनता दर्शन और यहां तक कि आयुक्त स्तर तक कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

एक पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र राय ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति पर रामानन्द कुशवाहा, अनिल राय और मोहम्मद शहाबुद्दीन जैसे लोगों ने पक्की दीवारें खड़ी कर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा भले ही अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया, परंतु इस पोखरी पर कब्जा कर बैठे लोगों पर नजर तक नहीं डाली गई।

योगेन्द्र राय ने बताया कि कुल चार लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा किया है, लेकिन राजस्व संहिता की धारा 67 के अंतर्गत कार्रवाई सिर्फ दो व्यक्तियों के विरुद्ध की गई है। अनिल राय और मोहम्मद शहाबुद्दीन को बचाने में जिम्मेदार अधिकारी ही लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मौके पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बावजूद अधिकारियों ने इन दोनों पर कार्रवाई करने से परहेज किया। यह मामला पिछले 8 वर्षों से लंबित है और इसके समाधान के लिए वह लगातार उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पोखरी को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कर इसका संरक्षण किया जाए, ताकि जनहित में इसका उपयोग हो सके और कानून का राज स्थापित हो।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

15 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago