फर्रुखाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलसरा रोड स्थित कर्बला (नजफ) में बुधवार रात अराजकतत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। हमलावरों ने एक कब्र को क्षतिग्रस्त कर दिया और दरगाह के एक हिस्से में आग लगा दी, जिससे ताजिया और अलम जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी आरती सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया और सीओ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।
ये भी पढ़ें –आज का राशिफल: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत
सुबह खुला मामला, दमकल ने पाया आग पर काबू
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कर्बला की देखरेख करने वाले शारिक हुसैन रिजवी को ताला खोलने पहुंचे साबिर हुसैन ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस को अवगत कराया गया।
करीब 10 बजे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो चुके थे। दमकल विभाग ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
ये भी पढ़े –आज के दिन हुए निधन: 13 फरवरी की ऐतिहासिक स्मृतियाँ
संदिग्धों से पूछताछ, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
व्यवस्थापकों शारिक हुसैन रिजवी, सदाकत हुसैन, इबरार अली और साजिद हुसैन ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कर्बला सुबह नौ बजे खुलता है और शाम सात बजे बंद कर दिया जाता है।
एसपी आरती सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, थाना पुलिस और एसओजी की तीन टीमें गठित की गई हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें –चोरी के आरोपी से सोना-चांदी और नकदी बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता
लोगों में आक्रोश, लेकिन संयम बरता गया
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग कर्बला पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि व्यवस्थापकों की सूझबूझ और संयम के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…
कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…
हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…
मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…
वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…
बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…