पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण का वनोंपसेवन कार्यक्रम सम्पन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई,बलिया के बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण का वनोंपसेवन कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण के मुख्य डॉ अशोक सिंह ने कहा कि स्काउट हमें देश के प्रति सजग नागरिक बनाता है विशिष्ट अतिथि सुखपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया कहा कि ऐसे प्रशिक्षण हमारे जीवन को सिद्धांत से व्यवहार की तरफ ले जाते हैं विशिष्ट अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के डीन डॉ ओंकार सिंह एवं डॉ देवेन्द्र सिंह ने टेंट का निरिक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए प्रबंधक वीरेंद्र राय ने कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण हमें अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाता है इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने छात्राओं के कार्यों की प्रशंसा की तथा बताया कि स्काउट के प्रशिक्षण से हम किसी भी आपातकाल से सहजता से निपटने की कला सीखते हैं स्वयं के प्रति अनुशासन से कर्तव्य बोध होता है और तब जाकर हम एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं द्वारा निर्मित अस्थाई टेंट तथा प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए विभिन्न कलाओं का निरीक्षण तथा अवलोकन किया साथ ही जरूरी सुझाव भी दिए स्काउट प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार और प्रशिक्षिका कु. मिंटी ने उपस्थित जनों को बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं ने आपदा प्रबंधन, फर्स्ट एड,योग,पर्यावरणीय संतुलन, राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका इत्यादि विषयों पर जानकारी प्राप्त की है l निरीक्षण के बाद आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर बी.एड. विभागाध्यक्ष रामजन्म राम,निवेदिता पाठक,डॉक्टर संध्या सिंह,नेहा पांडेय, कार्यक्रम समन्वयक सुजीत कुमार राय, डॉक्टर पूनम देवी, श्रीमती हेमलता राय, तुबा रजी l संचालन प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार ने किया l

rkpnews@desk

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

2 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

2 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

2 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

2 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

3 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

3 hours ago