गंभीर संक्रमणों से बचाव हेतु बच्चों में हुआ टीकाकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में 10 से 19 वर्ष के किशोर व किशोरियों को गंभीर संक्रमणों से बचाव हेतु दो दिवसीय विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन कक्षा पांच के 30 एवं कक्षा 10 के 43 किशोर व किशोरियों को टीडी वैक्सीन के टीके लगाए गए और उन्हें बीमारियों के संक्रमण से प्रतिरक्षित किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के विज्ञान भवन में टीकाकरण सत्र का शुभारंभ करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की बीएचडब्ल्यू रागिनी मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि टेटनस डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन एक ऐसा बूस्टर शॉट है, जो टेटनस व डिप्थीरिया की बीमारियों से बचाता है।आमतौर पर बचपन में लोगों के शुरुआती टीकाकरण के बाद निरंतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए बूस्टर शॉट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है‌। एएनएम रेखा देवी ने कहा कि कटने या घाव के द्वारा शरीर में प्रवेश करने वाले क्लोस्ट्रीडियम टेटानी नामक वैक्टीरिया से पैदा होने टेटनस से बचाव हेतु टेटनस का टीका तथा गलघोंटू अर्थात सांस लेने में कठिनाई से बचाव हेतु डिप्थीरिया का टीका लगाया जाता है। टीडी का टीका लगने से मांसपेशियों के दर्दनाक ऐंठन व जकड़न से मुक्ति मिलेगी और हृदयाघात या पक्षाघात होने का खतरा टलेगा। इस दौरान आशा कार्यकत्री शशिप्रभा तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षणेत्तर कर्मियों ने टीकाकरण में सहयोग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

31 minutes ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

47 minutes ago

कमजोरी महसूस होते ही नहीं लें मीठे ड्रिंक्स, ट्राई करें ये 3 आसान देसी विकल्प

Low Energy और थकान से राहत के लिए आजमाएं ये 3 देसी ड्रिंक्स, घर पर…

53 minutes ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

1 hour ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

1 hour ago

RAF Fairford के पास बड़ी सुरक्षा कार्रवाई, आतंकी साजिश के शक में 5 गिरफ्तार; 85 घर खाली

अमेरिकी एयरबेस के पास आतंकी साजिश का शक, सेना का बम निरोधक दस्ता पहुंचा; इलाका…

2 hours ago