महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-एक -ओमकार सिंह

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर चल रहे, ब्लॉक स्तरीय जनसंवाद कार्यशाला का आयोजन कादरचौक रमजान पुर उझानी बुरा फरीदपुर दहंगंवा सहसवान वर्नी ढकपुरा अंबियापुर बिल्सी में हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उत्तर प्रदेश में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके क्वार्टर में पाए जाने के बाद कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें चिंता है कि वहां एक सामान्य लड़की को किस तरह का डर महसूस होता होगा उन्होंने कहा, ‘‘उप्र के बांदा में कुछ हफ्ते पहले एक महिला न्यायाधीश ने इच्छा मृत्यु मांगी। अब बदायूं में एक महिला न्यायाधीश का शव उनके घर में पाया गया, जिसकी जांच पर उनके परिवार ने गंभीर सवाल उठाए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में महिला न्यायाधीशों की सुरक्षा का ये हाल है, तो सोचिए कि एक सामान्य लड़की हर दिन किस भय के साथ जीती होगी.’’ ‘‘राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश नंबर-एक है, हर घंटे आठ महिलाएं अपराध का शिकार बनती हैं। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष विरेश सिंह तोमर व गौरव सिंह राठौर ने कहा उप्र महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है, क्योंकि सुरक्षा के सारे बड़े-बड़े दावे सिर्फ विज्ञापनों में हैं, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के आंकड़े यह दिखाते हैं कि सरकार असल में महिला सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। अब महिलाओं की और समाज की जागरूकता ही उन्हें दमन और हिंसा के इस भंवर से निकालेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने जज परिसर आवासों पर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम की मांग की । कादरचौक ब्लॉक पर कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर शाक्य ने, उझानी ब्लॉक पर जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, सहसवान ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह, दहंगंवा ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह, अंबियापुर ब्लॉक पर ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर सिंह एवं नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने किया। उक्त कार्यक्रमों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव का विशेष सहयोग रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

13 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

13 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

13 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

14 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

14 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

17 hours ago