डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन 24 जनवरी को

रेलवे लाइन हेतु अधिग्रहित भूमि के 38 किसानों को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा 07 करोड़ 28 रुपए का चेक दिया जाएगा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा और इस अवसर पर ही जनपद में घुघली– आनंदनगर वाया महराजगंज रेल लाइन हेतु जिन लोगों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है, उनको मुआवजा का चेक भी वितरित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी होंगे और इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे। उन्होंने ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल आयोजित कर अपनी योजनाओं का प्रचार–प्रसार किया जाएगा। साथ ही छात्र–छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया जाएगा।
अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रेलवे लाइन हेतु अधिग्रहीत भूमि के किसानों को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री द्वारा मुआवजा राशि भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंत्री द्वारा मुआवजा की प्रथम किश्त के रूप में जनपद के कुल 38 किसानों को 07 करोड़ 28 लाख रुपए का मुआवजा भी दिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

45 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

45 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

50 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

2 hours ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago