डीएम ने कर करेत्तर, राजस्व संग्रह, चकबंदी एवं प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की

भू-माफियाओं एवं 10 बड़े बकायेदारों की वसूली का डीएम ने दिया सख्त निर्देश

लंबित वादों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी- डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व संग्रह , चकबंदी एवं प्रर्वतन कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में स्टाम्प, आबकारी, व्यापार, विद्युत , परिवहन, वानिकी एवं अलौह खनन वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पर चर्चा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत शुल्क प्राप्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवर्तन की कार्यवाही को बढ़ाने हेतु आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी समिति, नगर निकाय सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
उन्होंने भू-माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही तथा 10 बड़े बकायादारों से वसूली का निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध भी कार्यवाही व मण्डी समिति तथा गन्ना मूल्य भुगतान को सही तरीके से कराने का निर्देश दिया और एडीएम को पर्यवेक्षण के लिए निर्देशित किया।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने 03 वर्ष और 05 वर्ष से अधिक के लंबित वादों का लक्ष्य निर्धारित कर शत–प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही धारा 24, 116, व 34 के मामलों के निस्तारण को भी तेज करें। उन्होंने शोधन क्षमता प्रमाण-पत्र और हैसियत प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण करने निर्देश दिया।
उन्होंने धारा 08, धारा 09, धारा 10, धारा 20 सहित विभिन्न धाराओं के तहत चकबंदी कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र, एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, एसडीएम नौतनवा मुकेश सिंह व एसडीएम फरेन्दा रमेश कुमार, डीसी वाणिज्य कर आरपी चौरसिया, सभी तहसीलदार एवं राजस्व कार्मिक, नगर पंचायत तथा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

33 minutes ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

5 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

5 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

5 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

6 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

6 hours ago