गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)11 अक्टूबर… शाहपुर पुलिस ने प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट देने के लिए चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. मंगलवार को पुलिस ने गैंग लीडर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग के दो सदस्य फरार ही गए पुलिस ने उनके पास से चोरी हुए जेवरात, अन्य सामान और नकदी व दो तमंचा बरामद किया है.
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पकड़े गए दोनो आरोपियों की पहचान गैंग लीडर गोलू कुमार निवासी सूरजकुंड व राज बाल नेगी निवासी मधुबन बाजार मऊ के रूप में हुई. राज बाल नेगी वर्तमान में जेल बाईपास रोड पर रहता है वही इनके फरार साथियों की पहचान दीपक डोम निवासी सूरजकुंड व मुकेश बिहारी के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार ये लोग पहले दिन में चोरी की बाइक के साथ रेकी करते थे और रात में दुकान व मकान का ताला तोड़कर चोरी करते थे. इन लोगो ने 1 सितंबर 2022 को शाहपुर के संजय कुमार जायसवाल, 26 सितंबर 2022 को शाहपुर के जितेंद्र विश्वकर्मा के हार्डवेयर की दुकान में चोरी की थी साथ ही 5 अक्टूबर 2022 को शाहपुर के दीपक शर्मा व 4 सितंबर 2022 को गोरखनाथ की दुर्गावती के मकान में चोरी किया था. गोलू पर पहले से 6 और राज बाल नेगी पर 4 केस दर्ज हैं।
संवाददाता गोरखपुर…
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…