Categories: Uncategorized

छात्रों के अधिगम स्तर में अपेक्षित वृद्धि के लिए प्रयोग करें शिक्षण संदर्शिका

एआरपी ने किया कंपोजिट विद्यालय में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षण संदर्शिका शिक्षकों के मार्गदर्शन हेतु है, इसमें प्रत्येक पाठ का उद्देश्य एवं बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को ध्यान में रखकर किए जाने वाले क्रिया-कलापों की चर्चा की गयी है। संदर्शिका से शिक्षण कार्य करने पर पाठ योजना बनाने की आवश्यकता नहीं होती।
यह बातें दुदही के अंग्रेजी विषय के एआरपी अजय प्रताप कुंवर ने कही। वह सोमवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में प्राथमिक कक्षाओं में अंग्रेजी विषय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निपुण लक्ष्य एप से नियमित आंकलन करने, नियमित रूप से निपुण तालिका भरने व साप्ताहिक आंकलन कर कमजोर छात्रों को उपचारात्मक शिक्षण देने से छात्रों के अधिगम स्तर में अपेक्षित वृद्धि होती है। बताया कि आगामी 17 फरवरी से 25 फरवरी तक होने वाले निपुण आकलन टेस्ट को सफल बनाने हेतु मनोयोग से जुट जाएं। उन्होंने शिक्षकों को पाठ योजना बनाने व शिक्षक डायरी भरने की जानकारी दी। इस दौरान नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा, अनूप, निर्मला, खुशी आदि छात्र मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago