Categories: Uncategorized

पेनाल्टी शूटआउट में हथुआ को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची गोपालगंज की टीम

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय सपोर्टिंग क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित, 46 वें आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में गोपालगंज ने हथुआ की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
सोमवार को सनराइज क्लब गोपालगंज, बिहार व इलेवन स्टार क्लब हथुआ, बिहार के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी तो निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। इसमें गोपालगंज के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागे जबकि हथुआ के खिलाड़ी एक गोल ही कर सके। इस प्रकार गोपालगंज की टीम ने 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व्यवसायी रजनीश राय, विशिष्ट अतिथि ईंट व्यवसायी नुरुल हसन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। रेफरी खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र ने मैच संपन्न कराया। प्रिंस शुक्ल ने उद्घोषणा की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, प्रधानगण अशोक पाल, सिकंदर शर्मा, श्यामानंद कुशवाहा, महमूद अंसारी, नंदकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश उर्फ भुआल गोंड, रमाकांत पांडेय, सच्चिदानंद महंथ, राजेंद्र सोखा, मंशी अंसारी, लाल पहाड़ी, चंदन पासवान, मंगरु चौहान, राजीनंद, ऐनुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago