Categories: Uncategorized

बिना कार्य कराए आधा दर्जन मनरेगा कार्यों में भुगतान का आरोप मांगी जनसूचना

दुदही विकास खंड के दुमही गांव का मामला

रोजगार सेवक सहित जिम्मेदारों पर लाखों रुपये गबन कर बंदरबांट का आरोप

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही निवासी भाजपा नेता ने बीडीओ/जनसूचना अधिकारी को मनरेगा योजना में धांधली किए जाने व आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों का सुंदरीकरण न कराए जाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी है।
भाजपा के दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा सौंपे आवेदन में लिखा गया है कि मनरेगा एक योजना नहीं अपित श्रमिकों के रोजगार की गारंटी के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिनियम (कानून) है। पीड़ा की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टालरेंस की नीति और आप जैसे ईमानदार प्रशासकों के रहते ग्राम पंचायत दुमही में मनरेगा (कानून) की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव में सत्यदेव के खेत से राजमंगल के खेत तक, हरिकेश के घोठा से मंझरिया सीवान तक, विश्वनाथ मुसहर के खेत होते हुए वृक्षा मुसहर के खेत तक, वृक्षा मुसहर के खेत से गालू बैठा के खेत तक व मठिया भोकरिया सीवान से विश्वनाथ मुसहर के खेत‌ तक कोई कार्य नहीं हुआ है। जबकि रोजगार सेवक व अन्य संबंधित जिम्मेदारों द्वारा लाखों रुपए सरकारी धन का गबन कर बंदरबांट कर लिया गया है। उन्होंने उक्त सभी
कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रमाणित छाया प्रति की मांग की है। जबकि दूसरे पत्र में आवेदनकर्ता ने आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कराए कार्यों की सूचना मांगते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रथम कार्यकाल से ही आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम वरीयता से ग्राम पंचायत द्वारा सुंदरीकरण, टाइलीकरण, छात्रों की सुरक्षा सहित कई पैरामीटर्स को संतृप्त किया जाना था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों द्वारा योजना शुरू होने के पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दो कंपोजिट विद्यालय व तीन प्राथमिक विद्यालयों में आज तक कायाकल्प योजना के अंतर्गत कार्य नहीं कराया गया है। बीडीओ/जनसूचना अधिकारी ने सचिव को संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago