पानी टंकी निर्माण कार्य में पीले ईटों का उपयोग, ठेकेदार मालेमाल अधिकारी हुए मौन

निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा घोड़नर श्रीनगर का मामला

घटिया सीमेंट व थर्ड क्लास ईट से हो रहा चाहरदीवारी का कार्य

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महराजगंज के गांवों तक आकर दम तोड़ रही है। हम बात कर रहे है जल जीवन मिशन योजना की। महराजगंज में यह योजना कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गयी है। जिले के हर गांव तक शुद्ध जल पहुंचाने का जिम्मा शासन और प्रशासन का था। केंद्र की जल जीवन मिशन के तहत इस गांव में पानी की टंकी बनाने का जिम्मा जल निगम को दिया गया था।जिले में करोड़ों की परियोजना को जलनिगम के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर बंदरबांट कर रहे है। जल निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी बनाने का काम दो कार्यदायी संस्थाओं कोकाया सहित अन्य को सौंपा था। जो छोटे-छोटे ठेकेदारों को दे दिया। कोकाया के इन ठेकेदारों द्वारा घटिया ईट और निर्माण सामग्री का प्रयोग निर्माण कार्य तो शुरू कर दिया। कमीशन खोरी के चलते करोड़ों की जल जीवन मिशन परियोजना को जल निगम के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल ब्लाक ग्राम सभा घोड़नर के श्रीनगर टोला मे एक कम्पनी ने पानी की टंकी सहित अन्य कार्य करने का ठिका लिया था , कम्पनी ने भी कमीशन लेकर छोटे-छोटे ठेकेदारों को काम बेच दिया। करोड़ों की जलजीवन मिशन की परियोजना को छोटे ठेकेदारों के हवाले कर दिया गया। छोटे ठेकेदार पानी की टंकी बनाने में घटिया ईट और निर्माण सामग्री का प्रयोग कर रहे हैं। जिले के जिम्मेदार अधिकरियों को चाहिए ऐसे लापरवाह अफसरों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ उनके हितग्राहियों तक पहुंचने में कोई परेशानी न आए। ऐसे में निचलौल ब्लाक के ग्राम पंचायत घोड़नर के श्रीनगर में अनियमितता बरतते हुए घटिया सामग्री से पानी टंकी निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर पंचायत के ग्रामीणों द्वारा विरोध जताया जा रहा है।पानी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जल निगम द्वारा पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है लेकिन निर्माण में घटिया ईट और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके जो जिम्मेदार हैं वह इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते गांव के लोग निर्माण कार्य में पूरी तरीके से अनियमितता का विरोध जता रहे हैं।ग्राम वासियों का कहना है कि पानी की टंकी बनने की शुरुआत हुई है और ठेकेदार द्वारा पीले ईटों का इस्तेमाल करना चालू कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

3 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

3 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

3 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

3 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

3 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

4 hours ago