नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – “आतंकियों को भी Merry Christmas”

Airstrikes In Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों पर कई घातक हवाई हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social के जरिए दी। ट्रंप ने कहा कि ये एयर स्ट्राइक उनके सीधे आदेश पर की गई हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मौजूद ISIS आतंकियों को निशाना बनाया गया, जो क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोगों पर हमले कर रहे थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

ईसाइयों को निशाना बनाने का आरोप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि ISIS आतंकी लंबे समय से ईसाइयों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि इस स्तर की हिंसा वर्षों नहीं बल्कि सदियों में भी नहीं देखी गई। राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने पहले ही आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अगर हत्याएं नहीं रुकीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

‘पहले ही दी थी चेतावनी’

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा,
“मैंने इन आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। आज रात वही हुआ।”

अमेरिकी सेना की ‘परफेक्ट स्ट्राइक’

राष्ट्रपति के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस ऑपरेशन में कई सटीक हवाई हमले किए। उन्होंने कहा,
“डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने परफेक्ट स्ट्राइक को अंजाम दिया, ऐसा केवल संयुक्त राज्य अमेरिका ही कर सकता है।”

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख

ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के सख्त रुख को दर्शाती है। उन्होंने अमेरिकी सेना की सराहना करते हुए लिखा,
“मेरे नेतृत्व में अमेरिका कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।”
इसके साथ ही ट्रंप ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए विवादित टिप्पणी की—
“भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दें। सभी को Merry Christmas, यहां तक कि मरे हुए आतंकियों को भी।”

नाइजीरियाई अधिकारियों के अनुरोध पर कार्रवाई

वहीं, अमेरिकी अफ्रीका कमांड (US AFRICOM) ने बताया कि नाइजीरिया के सोकोटो क्षेत्र में ISIS के खिलाफ यह कार्रवाई नाइजीरियाई सरकार के अनुरोध पर की गई थी।

Karan Pandey

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

8 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

8 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

13 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

13 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

13 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

13 hours ago