बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l दुबहर क्षेत्र के दादा के छपरा, अखार स्थित बाबा चुप शाह वारसी की मजार पर बृहस्पतिवार की रात इंतेजामियां उर्स कमेटी की ओर से उर्स का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज से आए हिंदू- मुस्लिम के अलावा अन्य धर्म के लोगों ने बाबा की मजार पर चादर पोशी कर दुआ मांगी। ज्ञात हो कि बाबा चुप शाह वारसी ने 1988 में पर्दा कर लिया था। तब से उनके चाहने वाले लोग प्रतिवर्ष उनकी मजार पर उर्स का आयोजन करते हैं।
उर्स इंतजामिया कमेटी के संरक्षक हाजी मौलाना अजहर हुसैन ने बाबा की मजार पर मिलाद- ए- पाक, सलातो- सलाम, चादर पोशी एवं कुरान ख्वानी की। सारी रात मजलिसी कौव्वाली का कार्यक्रम चलता रहा। शुक्रवार की सुबह कुल शरीफ के बाद गुलपोशी व सलातो- सलाम के बाद उर्स का समापन हुआ। समिति के सदर गुलाम रब्बानी एवं सचिव अख्तर अली वारसी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर गुप्तेश्वर पाठक, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, सेराज अहमद, शमीम अंसारी, अजय चौबे, मुख्तार वारसी, फिरोज अंसारी, नसीम वारसी, बब्बन विद्यार्थी, त्रिलोकी राय, मुबारक वारसी, सोनू वारसी, कृष्णा राय, छोटेलाल गुप्ता, दयाशंकर राय आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

5 minutes ago

गेहूं के खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैकुंठपुर में शुक्रवार सुबह उस…

15 minutes ago

मतदाता जागरूकता के लिए एनएसएस रैली, सेवा और लोकतंत्र पर हुआ विचार-विमर्श

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा…

26 minutes ago

सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले पर अनुदेशकों में खुशी की लहर

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा…

1 hour ago

मुद्राओं में दिखता है प्राचीन मंदिरों का स्वरूप: प्रो. राजवन्त राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में चल रही सात दिवसीय “प्राचीन भारतीय…

1 hour ago

मंडलायुक्त कलेक्ट्रेट पर सख्त प्रशासनिक निरीक्षण

एक-एक फाइल खोलकर की गहन जांच गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पर्यटन भवन स्थित कलेक्ट्रेट परिसर उस समय…

1 hour ago