जिलाधिकारी ने किया बाढ़ प्रभावित कोडरी घाट पुल के एप्रोच कटान का निरीक्षण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत सुविधाएं मुहैया कराए जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर..जनपद में राप्ती नदी का समय वर्तमान जलस्तर 105.32 है जो कि खतरे के निशान 104.62 से 70 सेमी० ऊपर है। राप्ती नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ने के कारण कई क्षेत्रों में पानी भर गया है।
जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा तहसील बलरामपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों कोडरी पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया गया। उन्होंने प्रभावित ग्राम वासियों को तत्काल राहत सामग्री प्रदान की जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने लौकहवा डिप का निरीक्षण किया।
राप्ती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कोडरी घाट पुल के अप्रोच कटान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को युद्ध स्तर पर कटान को रोकने के लिए कार्य कराए जाने , सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किए जाने का निर्देश दिया।

बाढ़ कंट्रोल रूम में मिल रही शिकायतों समस्याओं का किया जाए तत्काल निस्तारण-जिलाधिकारी

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बने जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की तथा शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्राप्त समस्या/शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए का समस्या/शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना, अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत जनपद में तीनों तहसीलों में 72 नावे संचालित है। जिलाधिकारी द्वारा राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मोटर बोट मंगाए जाने एवं तहसीलों को प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया है। जनपद में बाढ़ से बचाव के दृष्टिगत 32 राहत चौकी एवं 19 राहत केंद्र संचालित हैं। राहत चौकियों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ पैरामेडिकल स्टाफ, पशु चिकित्सक तैनात है। राहत चौकी पर तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो कि पूरी मुस्तैदी के साथ बाढ़ बचाव का कार्य कर रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम जनमानस की शिकायतों समस्याओं के लिए जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम संचालित है। कंट्रोल रूम नंबर 8960010336,9170277336,7706881121 तथा 1077 पर आम जनमानस बाढ़ संबंधित शिकायतों/समस्याओं के संबंध में कॉल कर सकते हैं। बाढ़ कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।

संवाददाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

3 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

4 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

5 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

6 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

6 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

8 hours ago