यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहर
भैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर के सुमित कुमार पासवान बीडीओ पद पर चयनित

भाटपार रानी/बनकटा(राष्ट्र की परम्परा)
घोषित यूपीएससी परीक्षा परिणाम में देवरिया जनपद, विशेषकर भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
इस सफलता सूची में खरोहवा ठाकुर गांव की बेटी अनुष्का यादव ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ओबीसी वर्ग में 85वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं, बनकटा ब्लॉक के ग्राम भैंसही निवासी अनुराग कुमार द्विवेदी, पुत्र मदन मोहन द्विवेदी, ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीआरओ) पद प्राप्त किया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत प्रताप छापर निवासी शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र सुमित कुमार पासवान ने भी परीक्षा में सफलता हासिल कर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अनुराग द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा उनके पिता द्वारा संचालित जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, भैंसही से हुई। उन्होंने हाईस्कूल सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार तथा इंटरमीडिएट जुबली इंटर कॉलेज गोरखपुर से उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने IIT Kanpur से बीटेक एवं एमटेक की पढ़ाई पूरी की।
वहीं सुमित कुमार पासवान ने हाईस्कूल शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर से, इंटरमीडिएट द्रौपदी सरस्वती विद्या मंदिर, बदायूं से, स्नातक (गणित) Hansraj College, दिल्ली से तथा इतिहास विषय में परास्नातक IGNOU से किया है।
बताया जाता है कि तीनों ही अभ्यर्थी बचपन से मेधावी और परिश्रमी रहे हैं। इनकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस उपलब्धि पर यह कहावत सटीक बैठती है—
“सफलता मेहनत करने वालों के कदम चूमती है।”
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सांसद सलेमपुर रमाशंकर विद्यार्थी, ब्लॉक प्रमुख बनकटा श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। पूरे बनकटा ब्लॉक एवं भाटपार रानी क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

1 hour ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

2 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

2 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

2 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

3 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

3 hours ago