Tuesday, October 28, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबदल जाएगा यूपी का मौसम! बारिश और कोहरे की दस्तक से बढ़ेगी...

बदल जाएगा यूपी का मौसम! बारिश और कोहरे की दस्तक से बढ़ेगी सर्दी — जानिए कब गिरेगा तापमान”

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी में मौसम अब करवट लेने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी के साथ धुंध और कोहरा छाने लगा है। वहीं दिन के वक्त धूप निकलने से मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 25 अक्टूबर को भी पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में सर्दी अपने पूरे जोश के साथ दस्तक देने वाली है।

अगले कुछ दिनों का मौसम पूर्वानुमान:
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। हालांकि, सुबह और देर रात में धुंध व हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।
प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं — यानी कहीं भी किसी मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है।

29-30 अक्टूबर को बारिश के संकेत:
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी में इजाफा होगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड:
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
वहीं, न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आने की संभावना है, जिससे रात और सुबह की ठंडक बढ़ेगी।

यूपी के ठंडे जिले:
बीते 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा बरेली, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और इटावा भी ठंडे जिलों में शामिल रहे।
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से अब रातों में ठंडक और कोहरा दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments