इलाज के दौरान मरीज की हुई मौत के मचा हंगामा

चिकित्सा अधिकारी के साथ धक्का मुक्की व मारपीट

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी ने इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने के कारण इकलौता सरकारी अस्पताल, स्वं.इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल के वैद्यकिय अधिकारी के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौज तू तू मैं मैं धक्का मुक्की, तथा सरकारी कार्यों में अड़चन पैदा करने का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल में हुई इस इस घटना की शिकायत डॉक्टर ने शांतिनगर पुलिस थाना में दर्ज करवाया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाली भिवंडी की इकलौता सरकारी अस्पताल, स्वर्गीय इंदिरा गांधी मेमोरियल उपजिला अस्पताल के अंदर, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण हंगामा मच गया। मरीजो की सेवा में डटे डॉक्टर कैलाश नाथ पवार ने मृतक परिवार वालों को वहां पर भीड़ न इकट्ठा होने देने की सलाह देते हुए, शांति बनाए रखने की अपील की। उसी भीड़ के अंदर लगभग 30 से 35 वर्ष के एक व्यक्ति द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि सरकारी अस्पताल के वैद्यकीय अधिकारी व डॉक्टरों के साथ तू तू, मैं मैं, गाली गलौज, धक्का मक्की, व मारपीट की नौबत आ गई, अस्पताल द्वारा इस घटना की जानकारी शांति नगर पुलिस स्टेशन को दी गई, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुनाह रजि.क्र.99/2023 भादंवि की धारा 353 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक साहेब राव गायकवाड़ कर रहे है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

8 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

8 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

8 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago