परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी तालुका सावंदा ग्राम पंचायत के अंतर्गत तालाब में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूब कर मौत हो जाने के कारण, पूरे परिसर में गम का माहौल छा गया है। दोनों मासूम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सावंदा ग्राम पंचायत के अंतर्गत गोसाई गांव के रहने वाले, दो मासूम बच्चे 12 वर्षीय सिमरन इमरान खान तथा 8 वर्षीय धीरज सूरज मिस्त्री 4 फरवरी की शाम, खेलने के लिए घर से बाहर गए थे। देर रात तक जब घर वापस नहीं आए तो, उसके परिवार वालों ने तलाश करना शुरू कर दिया। काफी देर तक आसपास के क्षेत्रों में पहचान वालों के यहां ढूढते हुए जब देर होने लगी तो, घरवालों ने इसकी जानकारी तालुका पुलिस स्टेशन को दी। तालुका पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर के तलाश जारी कर दी, स्थानीय पुलिस व जिला पुलिस, तथा समाज सेवक व संगठन अध्यक्ष साईनाथ पाटिल, व ग्रामीणों के सहारे बच्चों की तलाशी की मुहिम शुरू कर दी गई, गटर, नाला, पानी की टंकी, आसपास के सभी खुले स्थानों व झाड़ियों में देखने के बाद बच्चों का कोई अता पता नहीं चला, 2 दिन के बाद तालाब में कपड़ा धोने के लिए कुछ महिलाएं जब गई तो, दोनों मासूम बच्चों का शव पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई दी, तालुका पुलिस स्टेशन को जब इसकी सूचना मिली तो, घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मासूम का शव तालाब से बाहर निकाल कर, पंचनामा करके पोस्टमार्टम हेतु स्वर्गीय इंदिरा गांधी मेमोरियल उप जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों मासूम बच्चों की मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा फैला हुआ है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…