Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUPPSC LT ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा 2025: 6 विषयों के लिए शेड्यूल जारी,...

UPPSC LT ग्रेड प्रारंभिक परीक्षा 2025: 6 विषयों के लिए शेड्यूल जारी, परीक्षा 6 दिसंबर से शुरू

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (LT) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती सात साल के लंबे इंतजार के बाद आई है। कुल 15 विषयों में से फिलहाल 6 विषयों – गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य – की परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं।

​आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय के मुताबिक, इन 6 विषयों की परीक्षा 6 दिसंबर से 21 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।

​6 विषयों का विस्तृत परीक्षा शेड्यूल:
  • 6 दिसंबर:
    • पहली पाली: गणित
    • दूसरी पाली: हिंदी
  • 7 दिसंबर:
    • पहली पाली: विज्ञान
    • दूसरी पाली: संस्कृत
  • 21 दिसंबर:
    • पहली पाली: गृह विज्ञान
    • दूसरी पाली: वाणिज्य
​शेष विषयों की परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित

​UPPSC ने स्पष्ट किया है कि शेष 9 विषयों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में अलग से एक विज्ञप्ति के माध्यम से की जाएगी।

​इस भर्ती के लिए आयोग ने 28 जुलाई से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए थे। कुल 7466 पदों के लिए 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

  • पुरुष शाखा: 4860 पद
  • महिला शाखा: 2525 पद
  • दिव्यांगजन: 81 पद
  • कुल पद: 7466
​परीक्षा केंद्रों का भी निर्धारण शुरू

​परीक्षा की तारीखों के साथ ही, आयोग ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र के रूप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज और वित्त पोषित शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा।

​आयोग ने इन संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उनसे सहमति पत्र जारी किए हैं, जिसमें उन्हें उपलब्ध व्यवस्थाओं और सीसीटीवी जैसी जानकारियों को उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें- http://KVS मे भर्ती: 3 अक्टूबर से आवेदन, दिसम्बर में होगी लिखित परीक्षा https://rkpnewsup.com/kvs-recruitment-applications-begin-on-october-3-written-exam-in-december/

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments