अभ्यास मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के छात्रों का दबदबा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) राज्यस्तर की होने वाली बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता जारी।
दुदही विकास खंड में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। ब्लाक स्तरीय व तहसील स्तरीय प्रतियोगिता नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में होनी है। दुदही ब्लाक को चैंपियन बनाने के लिए बीईओ अजय तिवारी के निर्देश परब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में रवीश कुमार, राजेश यादव, श्यामानंद यादव, अमित कन्नौजिया, राकेश कुमार की टीम न्याय पंचायत विजेता खिलाड़ियों के विद्यालयों पर जाकर अनवरत अभ्यास के माध्यम से बाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को गौरीश्रीराम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के परिसर में संविलयन विद्यालय भगवानपुर, संविलयन विद्यालय गनेशापट्टी, कन्या प्राथमिक विद्यालय लालगंज, प्राथमिक विद्यालय गौरीश्रीराम व प्राथमिक विद्यालय कुर्मी टोला के छात्रों को अभ्यास मैच के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। खोखो, कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबीकूद आदि प्रतियोगिताओं के अभ्यास मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर के छात्रों का दबदबा रहा।
प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल ने कहा कि छात्र उत्साहपूर्वक व कड़ी मेहनत के साथ ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। ये निश्चित ही चैंपियन बनेंगे। इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक अलका ओझा, अरविंद कुमार दुबे, कंचन गुप्ता, रवि प्रकाश आर्य, नन्हे प्रसाद, धनन्जय प्रसाद, पंकज तिवारी, रमन पटेल, सूर्यांश शर्मा, दीपक शर्मा, संजूर, नम्रता, वंदना, बबली, अलीशा, नंदिनी, सन्या आदि बाल खिलाड़ी मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago