यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने आयोजित किया नि:शुल्क नेत्र शिविर

सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बिसवां विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मानपुर में यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन द्वारा एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद इन्टर कालेज के प्रबन्धक विनय सिंह चौहान व यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
शिविर मे सीतापुर आंख अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 250 लोगों का नि: शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें से जरूरतमंद 50 लोगों को संस्था द्वारा निःशुल्क चश्मा, 24 लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा 50 मोतियाबिंद व नाखूंना के मरीजों को आपरेशन हेतु भर्ती कर नेत्र चिकित्सालय सीतापुर भेजा गया।
शिविर में विद्यालय के अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह, सचिन वर्मा आदि ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व मे शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने शिविर में आए सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया तथा चिकित्सक दल ने यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष वरुण यादव, गार्गी प्रसाद मिश्रा, गिरीश चन्द्र मिश्रा एडवोकेट सहित क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक दिलीप कुमार, संजय शुक्ला, आशा संगिनी सन्तोष कुमारी शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

1 hour ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

1 hour ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

2 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

2 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago