आजमगढ़ में पंचर होगी साइकिल और घोसी में खिलेगा कमल- केशव प्रसाद मौर्या

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
मऊ जिले के घोसी उपचुनाव में कमल खिलेगा। सपा की साइकिल पंचर होगी यह उपचुनाव 2024 ही नहीं 2027 का भी शंखनाद है। उपरोक्त बातें डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। जिले में आयोजित बैठक स्थगित हो जाने के कारण वह मंदुरी से सड़क मार्ग द्वारा मऊ जिला के घोसी के लिए रवाना हो गए।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस की आवाज बन चुकी है और जनता कमल के साथ है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर थी और एक बार फिर घोसी उपचुनाव में यह पंचर होगी। समाजवादी पार्टी को उन्होंने अस्त होता हुआ सूरज बताया। केशव मौर्या लखनऊ से सीधे मंदुरी हवाई अड्डा पहुंचे। घोसी जाने के पूर्व जिले में डिप्टी सीएम द्वारा विभागीय विकास कार्याे की समीक्षा भी करनी थी लेकिन अंतिम समय में समीक्षा बैठक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंदुरी हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

55 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago