यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने मनाया हर्षोल्लास पूर्वक गणतंत्र दिवस

अतिथियों व पत्रकारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने गुरुवार को अपने राष्ट्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण कर, गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला व संरक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कार्यालय पर ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शशिकांत शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज हम 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था, लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। आज वह दिन है जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना। यह वो दिन था जब से हम कहने लगे कि हम भारतवासियों का अपना संविधान व कानून है और हमें ब्रिटिश राज से पूरी तरह आजादी मिल गई है। साथियों यह संविधान ही है जो भारत के नागरिकों के एक सूत्र में बांधे रखता है, संविधान वह दस्तावेज है जो बताता है कि भारत सरकार कैसे काम करती है और बताती है कि नागरिकों के क्या अधिकार व कर्तव्य हैं। यह दिन भारत में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है।
मैं उन महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया, ताकि हम एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में रह सकें। इसी क्रम में पूर्व पुलिस महानिदेशक अवधेश कुमार पाण्डेय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को अपनाया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया. देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, सभी को जो आजादी मिली वह एक शौभाग्य है। इसे बनाए रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व जिला न्यायाधीश व संस्था के संरक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपति नई दिल्ली में झंडा फहराते हैं। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया है। देश 26 जनवरी 1950 को गणराज्य बना था। ऐसे में 26 जनवरी 1951 को एक साल पूरा हुआ, तब देश ने दूसरा गणतंत्र दिवस मनाया। इसी प्रकार से 1959 में 10वां, 1969 में 20वां, 1999 में 50वां गणतंत्र दिवस मनाया। ऐसे ही से 2022 में देश ने अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया और अब 2023,भारत में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। अंग्रेजों से देश को 15 अगस्त 1947 में आजादी मिली थी, तब तीन साल बाद देश में भारत का संविधान लागू किया गया था। ये दिन हम भारतीयों को लोकतांत्रिक रूप से अपनी सरकार चुनने की शक्ति को भी चिह्नित करता है। हमारा संविधान भी इसी दिन लागू हुआ था। डॉ. भीम राव अंबेडकर ने संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी की अध्‍यक्षता की थी। 26 जनवरी 1950 को ही देश को पूर्ण रूप से गणतंत्र यानी गणराज्य घोषित किया गया था। पत्रकार आज देश का चौथा स्तम्भ बना। जिनका त्याग एक मिशाल बनी हुई है यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन आज उत्तर प्रदेश में पत्रकार के हित में सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ को बसन्त पंचमी की शुभकामनाएं भी दी। इस क्रम में संस्था के पदाधिकारी सुरेश कश्यप मनोज तिवारी पंकज शर्मा रामनरायण वर्मा ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन ने मुख्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा अपने पदाधिकारी मनोज तिवारी, सुरेश कश्यप, रामनरायण वर्मा, पंकज शर्मा, सूर्यांश शुक्ला, मनीष श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, सुनील कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूपी श्रमजीवी पत्रकार एशोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्षघ मनोज तिवारी ,सुरेश कश्यप, सचिव सुनील कुमार, पंकज शर्मा,मधू कश्यप, कोषाध्यक्ष वरुण यादव, मीडिया प्रभारी सूर्यांश शुक्ला, प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, जगवीर गुप्ता, सचिव रविन्द्र नाथ शुक्ला, गार्गी प्रसाद मिश्रा, सदस्य बृजेश कुमार ओझा, दिलीप कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी समीम अहमद अंसारी, मण्डल प्रभारी परविन्द्र कुमार, लखनऊ जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, समाज सेविका ऊषा मिश्रा, समाजसेवी महेंद्र वर्मा,सहित सैकड़ों पत्रकार व सम्भ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

23 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

24 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

24 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

1 day ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago