यूपी महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ी शिफा खातून को जिपंस कमलेश पांडेय ने किया सम्मानित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के मेदीपट्टी गांव के रहने वाले एक किसान मुस्लिम शेख की बेटी प्रदेश चैंपियन शिफा खातून को रविवार को जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय ने अंग वस्त्र, दीवार घड़ी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उनहोने कहा कि विधानसभा पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत प्रतिभाओं का सम्मान मेरे द्वारा सदैव किया जाता हैं।जो अनवरत जारी रहेगी।प्रतिभाएं चाहे खेल के क्षेत्र में हो या सांस्कृतिक, शिक्षा के क्षेत्र से हो।किसी भी रूप में अगर प्रदेश और देश के क्षितिज पर नाम ऊंचा कर रहे हैं तो उनका सहयोग और सम्मान में पूरी क्षमता के साथ करता रहूंगा।क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं सहयोग और उत्साहवर्धन के अभाव में कुंठित हो जा रही है।
श्री पांडेय ने कहा कि प्रतिभा को देखते हुए श्री राम कृपाल पांडेय दाढ़ी बाबा स्मृति सम्मान के रूप में प्रतिभाओं को निरंतर सम्मानित करने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जहां जरूरत पड़ती है। वहां संसाधन उपलब्ध करने का कार्य किया जाता है l
इस अवसर पर लोकप्रिय समाजसेवी मैंनुद्दीन खान के प्रतिनिधि सिराजुद्दीन खान,कैलाशपति सिंह सैथवार,मुराद अहमद,विशाल पांडेय,जयप्रकाश राय,इस्तखार अहमद, मौलाना बदरुद्दीन सिद्दीकी,हाजी असलम सिद्दीकी,मोहम्मद फतेह,मसूद अहमद,सुहेल अहमद,आफताब सिद्दीकी सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे l

rkpnews@desk

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

50 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago